Betul and MP Latest News

एसडीओपी साहब से बोलकर तुम लोगों को अंदर करवा दूंगी, साहब के नाम से लोगों को क्यों धमकियां देती है यूरोकिड्स संचालक प्राची भार्गव ?

फरवरी में संजयकॉलोनी वासियों ने भी की थी कलेक्टर-एसपी से शिकायत

✓एसडीओपी साहब से बोलकर तुम लोगों को अंदर करवा दूंगी, साहब के नाम से लोगों को क्यों धमकियां देती है यूरोकिड्स संचालक प्राची भार्गव
✓फरवरी में संजयकॉलोनी वासियों ने भी की थी कलेक्टर-एसपी से शिकायत

परिधि न्यूज बैतूल

दो दिन से एक सास के द्वारा बहू की करतूतों का वीडियो वायरल किए जाने के बाद चर्चा में आई यूरोकिड्स स्कूल की संचालक प्राची भार्गव एवं उनके पति के विरुद्ध गंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद एक के बाद एक शिकायतें भी सामने आ रही है। अब एक फरवरी माह का आवेदन सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। जिसमें पुलिस के अधिकारी की शय पर लोगों को धमकियां देने का आरोप है। यह आवेदन 26 फरवरी को कलेक्टर एवं एसपी को बतौर ज्ञापन सौंपा गया है। आवेदन में प्राची भार्गव के विरुद्ध शिकायत की गई है। जिसमें यह उल्लेख भी है कि यूरोकिड्स की संचालक प्राची लोगों को मुलताई एसडीओपी सुरेश पाल से बोलकर अंदर करवाने की धमकी देती है। शिकायतकताओं आवेदन में उल्लेख किया है कि प्राची द्वारा एसडीओपी के स्कूल के कार्यक्रम में आने का हवाला दिए जाने की भी बात कही है।

संजय कॉलोनी में ताप्ती टावर के पास निवास करने वाले रहवासियों ने 26 फरवरी 2024 को एसपी के नाम शिकायत दी थी। इस शिकायत पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में उल्लेख है कि प्राची भार्गव द्वारा मुख्य सडक़ उनके स्कूल के स्टॉफ एवं स्वयं की गाडिय़ा पार्क की जाती है। जिसकी वजह से वार्ड के लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है सडक़ से गाडिय़ा हटाने का कहने पर प्राची द्वारा अभद्रता एवं अपशब्दों का प्रयोग लोगों के साथ किया जाता है। उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों की भी धौंस दी जाती है। आवेदन में उल्लेख है कि प्राची धमकी देती है कि एसडीओपी मुलताई सुरेश पाल सिंह से बोलकर तुम लोगों को अंदर करवा दूंगी, तुम लोगों ने देखा नहीं क्या मेरे स्कूल के कार्यक्रम में भी तो एसडीओपी आए थे। स्कूल के लिए रेत भी उन्हीं ने डलवाई है। तुम लोग मुझे पहचानते नहीं, तुम कीड़े मकोड़े टाईप हो। वार्डवासियों ने आवेदन के माध्यम से सडक़ पर गाडिय़ा पार्क न करने एवं प्राची द्वारा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
साहब फोन उठाते तो कुछ सच बताते


परिधि न्यूज को प्राप्त आवेदन एसपी निश्छल झारिया को उपलब्ध करा दिया गया है। उनके द्वारा मामले को अपने संज्ञान में लिया है। प्राची भार्गव के स्कूल के लिए रेत डलवाने एवं उनके नाम से आम नागरिकों को डराने धमकाने का सच आखिर क्या है यह जानने के लिए परिधि न्यूज ने एसडीओपी सुरेश पाल सिंह से उनके शासकीय एवं निजी दोनों नम्बरों पर लगातार कॉन्टेक्ट किया लेकिन उनके शासकीय नंबर 7049135463 एवं निजी नंबर 7000623434 दोनों पर ही कोई रिप्लाई नहीं मिला। एसडीओपी साहब यदि फोन उठाते तो संभवत: कुछ सच बता पाते।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.