Betul and MP Latest News

गरीब आदिवासी महिला की जमीन हड़पी और कर दी बुआई, अब खेत में आने पर लाश बिछाने की दी जा रही धमकी

✓गरीब आदिवासी महिला की जमीन हड़पी और कर दी बुआई, अब खेत में आने पर लाश बिछाने की दी जा रही धमकी

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड भीमपुर के ग्राम रंभा निवासी महिला जग्गो पिता देऊ ने थाना प्रभारी झल्लार को आवेदन पत्र देकर न्याय की मांग की है।महिला का कहना है ग्राम के ही सचिन पिता भारत वटके ने उससे खेत बटाई से जोतने के नाम लिया और बटाई की फसल भी नही दी।उल्टे इस वर्ष भी भारत वटके ने दबगाईं दिखलाते हुए खेत में बुआई कर दी।महिला ने बताया की भारत और उसकी पत्नी सब्बो खेत वापस मांगने पर कहते है कि अगर खेत आई,तो तेरी लाश बिछा देगे, मार डालेंगे।पति पत्नी धमकियों से महिला डरी हुई है।पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कारवाई और खेत वापस कराए जाने की गुहार लगाई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.