Betul and MP Latest News

मां और भाई से विवाद हुआ तो खुद को कमरे में बंद कर युवक फांसी पर झूला, तत्परता से पहुंची पुलिस ने बचा ली जान

 

✓मां और भाई से विवाद हुआ तो खुद को कमरे में बंद कर युवक फांसी पर झूला, तत्परता से पहुंची पुलिस ने बचा ली जान

रिपोर्टर /राजेश खडसे ,परिधि न्यूज मुलताई

थाना क्षेत्र के ग्राम हरदौली में आज रविवार को दोपहर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई ।तत्परता से उसे फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने बचा लिया।युवक का घर में भाई और मां से विवाद हो गया था । जिसके बाद युवक ने परेशान होकर घर में तोड़फोड़ की और कमरे का दरवाजा बंद करके गुस्से में फांसी का फंदा बनाकर लटक गया । इस संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई हंड्रेड डायल तत्काल मौके पर पहुंची । युवक को फांसी के फंदे से उतार लिया गया । अस्पताल में लाकर भर्ती कर दिया जिसकी वजह से उसकी जान बच गई ।
बताया जा रहा है कि हरदौली निवासी रवि इवनाती उम्र 35 साल का उसकी मां और भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था ।सुबह से उन लोगों का झगड़ा जारी था । इसी दौरान रवि ने तैश में आकर घर में रखे कपड़े जला दिए और सामान की तोड़फोड़ भी कर दी । उसके बाद दरवाजा बंद कर कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया । रवि के भाई प्रवीण और उसकी मा ने इसकी सूचना हंड्रेड डायल को । सूचना पाकर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल पर तैनात आरक्षक नारायण मालवीया और हंड्रेड डायल के पायलट पंकज डहारे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से उसे फांसी के फंदे से उतार लिया । तथा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर दिया गया । फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । पीड़ित युवक रवि का , अस्पताल में इलाज जारी है । अस्पताल प्रबंधन ने तहरीर बनाकर थाने भेज दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.