Betul and MP Latest News

Paridhi big reaction news: बहु ने बनवाई दीवार हटवाने खुद पहुंचे कलेक्टर..परिधि की खबर का बड़ा असर

oplus_0

Paridhi big reaction news: बहु ने बनवाई दीवार हटवाने खुद पहुंचे कलेक्टर..परिधि की खबर का बड़ा असर

टैगोर वार्ड में एक बहु ने अपने 9 साल से बीमार ससुर और सास को घर में दीवार बनाकर पिछले दो महीने से कैद कर दिया है।महिला इतनी विवश है कि पति को उपचार के लिए कमरे से बाहर भी नही ला पा रही है इसलिए आम नागरिकों से वीडियो जारी कर मदद मांगी।

प्राची भार्गव के पास यूरो किड्स स्कूल की फ्रेंचाइजी है।इस संबंध में खबर जारी होने के बाद जिले के संवेदनशील कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी टैगोर वार्ड पहुंचे।इस दौरान उन्होंने तत्काल दीवार हटवाने और बीमार बुजुर्ग की जांच सी एम एच ओ से करवाने के निर्देश दिए।मौके पर मौजूद नगर पालिका सी एम ओ को भी दीवार हटवाने निर्देशित किया। बहु प्राची भार्गव ने भी अपनी सास पर आरोप लगाए और घर में अलग अलग प्रभावशाली लोगो के आवाजाही की बात कही।

श्री सूर्यवंशी ने इस मामले में स्पष्ट निर्देश दिए की आने जाने वाले लोगो से टी आई पूछताछ करे और मामले की हकीकत जाने। इस पूरे प्रकरण पर त्वरित कारवाई के लिए परिधि न्यूज ने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का आभार माना है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.