Betul and MP Latest News

वन विद्यालय से बरसाली मार्ग 27 से 28 जून तक रहेगा बंद

पैदल चाल परीक्षा सुबह 5 से 11 बजे तक होगी आयोजित

✓वन विद्यालय से बरसाली मार्ग 27 से 28 जून तक रहेगा बंद
✓पैदल चाल परीक्षा सुबह 5 से 11 बजे तक होगी आयोजित
परिधि न्यूज बैतूल
वन रक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण में 27 जून से 28 जून तक वन रक्षक की पैदल चाल परीक्षा के लिए वन विद्यालय से बरसाली मार्ग सामान्य आवाजाही के लिए बंद रहेगा। वन मंडल अधिकारी श्री विजयानन्तम.टीआर ने इस संबंध में जारी आदेश में लेख किया है कि 12.5 किमी की पैदल चाल परीक्षा प्रातः: 5 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवधि में इस मार्ग पर सामान्य परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यालय वनमंडलाधिकारी दक्षिण के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के अभिलेख परीक्षण, शारीरिक माप एवं पैदल चाल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.