Betul and MP Latest News

असमंजस :  लकड़बग्घा या तेंदुआ किसने किया गाय के बछड़े का शिकार?

असमंजस :  लकड़बग्घा या तेंदुआ किसने किया गाय के बछड़े का शिकार?

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

दक्षिण वन मंडल सामान्य के ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत ताप्ती नदी किनारे बसे ग्राम सिमोरी में
बीती रात तेदुए ने गाय के बछड़े का शिकार किया। ग्राम सिमोरी निवासी पांडू पिता झब्बल कुमरे ने खेड़ी सावलीगढ़ सहायक परिक्षेत्र अधिकारी से शिकायत की गई जिसके के बाद मामले की वनपाल महेश सोनी ने की।परिधि न्यूज से चर्चा कि गाय के बछड़े को वन्य प्राणी ने हमला किया है हम लोगो ने पगमार्क भी खोजे। इस संबंध में जांच के लिए पहुंचे वनपाल ने जब शिकायत कर्ता से तेदूए की फोटो दिखलाई तो इनकार कर दिया और जब लकड़बग्घे का फोटो दिखलाया तो शिकायत कर्ता ने कहा यही जिसने बछड़े का शिकार किया।इधर ग्रामीणों का दावा लकड़बग्घा, बछड़े का शिकार नही कर सकता यह तेदुआ ही है। बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया । ग्राम सिमोरी में तेदुए की दहशत के चलते ग्रामीण भयभीत है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.