Betul and MP Latest News

मकान का काम देखने आए व्यक्ति को रस्सी से बांधकर लाठी डंडे से पीटा, 25 हजार और मोबाइल भी छीना, बेहोश होने पर मृत समझकर भागे

होश आने पर थाने पहुंचा पीड़ित, बताई आपबीती

✓मकान का काम देखने आए व्यक्ति को रस्सी से बांधकर लाठी डंडे से पीटा, 25 हजार और मोबाइल भी छीना, बेहोश होने पर मृत समझकर भागे आरोपी

रिपोर्टर /राजेश खड़से, परिधि न्यूज मुलताई

मुलताई नगर के समीप ग्राम चंदोरा खुर्द में बीती रात एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। उसके पास रखे नगद रुपए और मोबाइल भी छीन लिए गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम टूरा बोरगांव निवासी रमेश पुत्र लल्लू पवार जिनका चंदोरा खुर्द में मकान निर्माण कार्य चालू है। वह बीती रात काम देखने के लिए आए थे। जहां पर गांव के ही संपत देशमुख और उसके दो भतीजों ने उन्हें रस्सी से बांधकर, लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।रमेश पवार ने बताया की उसके पास रखे ₹25000 नगद और मोबाइल छुड़ा लिए। उनके द्वारा सर पर, पीठ पर, हाथ और पैर पर लाठी डंडे से बार-बार मारा गया। सर पर लठ लगने से रमेश बेहोश हो गए। मारपीट करने वाले संपत देशमुख और उसके भतीजे रमेश को मृत समझ कर वहां से भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद जब रमेश को होश आया तो वह पुलिस थाने पहुंचा। जहां पर उसने अपनी आप बीती बताई। यहां से सरकारी अस्पताल लाकर उसका उपचार करवाया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.