Betul and MP Latest News

चूनाहूजरी में रेत माफियाओं का आतंक अवैध उत्खनन, अवैध वसूली और धमकियों से परेशान ट्रैक्टर चालक ने एसपी से की शिकायत

चूनाहूजरी में रेत माफियाओं का आतंक अवैध उत्खनन, अवैध वसूली और धमकियों से परेशान ट्रैक्टर चालक ने एसपी से की शिकायत

परिधि न्यूज बैतूल
जिले के चिचोली तहसील के ग्राम चूनाहूजरी में रेत माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। अवैध खनन से पर्यावरणीय क्षति और स्थानीय लोगो की जिंदगी पर संकट मंडरा रहा है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए ये माफिया सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के लिए यह गंभीर समस्या बन चुकी है।
ग्राम चूनाहूजरी निवासी खुशीलाल काकोडिया ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र में अवैध रेत उत्खनन और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की है।
खुशीलाल ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि वे रॉयल्टी के साथ ट्रेक्टर लेकर रेत लेने धमन्या नदी गए थे। वहां मन्नू नामक व्यक्ति ने उन्हें गालियां दीं और रेत ले जाने से रोका।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.