महीनो से सड़क के किनारे रखा कंटेनर दे रहा हादसों को न्योता
एसपी ने मौके पर भेजी यातायात की टीम, जागरूक नागरिक ने परिधि को कराया था समस्या से अवगत

✓महीनो से सड़क के किनारे रखा कंटेनर दे रहा हादसों को न्योता
✓एसपी ने मौके पर भेजी यातायात की टीम, जागरूक नागरिक ने परिधि को कराया था समस्या से अवगत
परिधि न्यूज बैतूल
यातायात विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चक्कर रोड पहुंची, यहां सड़क के किनारे महीनो से रखे कंटेनर की वजह से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। इस संबंध में परिधि न्यूज से एक जागरूक नागरिक ने संपर्क किया एवं फोटो के माध्यम से समस्या से अवगत कराया। जागरूक नागरिक ने बताया की कंटेनर के साइड में भी एक ऑटो अक्सर खड़ा कर दिया जाता है जिससे आधी सड़क कवर हो जाती है। चक्कर रोड पर अक्सर इसी प्वाइंट के आसपास सड़क हादसे हो रहे है।परिधि न्यूज ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसपी निश्छल झारिया को अवगत कराया और उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए यातायात प्रभारी गजेंद्र केन को निर्देशित किया।

श्री केन ने आज सुबह यातायात की टीम भेजकर कंटेनर हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने परिधि न्यूज से चर्चा में बताया कि जल्द ही कंटेनर नही हटाया गया तो नियमानुसार आगे कारवाई की जायेगी।