Betul and MP Latest News

परिधि की पहल आज फिर तृप्त हुए कनारा गुल्लरढाना के प्यासे कंठ

ग्रामीणों के बीच टैंकरों से पहुंचा पानी

✓परिधि की पहल आज फिर तृप्त हुए कनारा गुल्लरढाना के प्यासे कंठ

✓ग्रामीणों के बीच टैंकरों से पहुंचा पानी

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

जनहित के एवं जन समस्याओ को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रसारित करने वाले न्यूज पोर्टल परिधि न्यूज में विगत 16 जून को प्रसारित समाचार विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत सराड़ के कनारा गुल्लरढाना में पेयजल के लिए त्राहि त्राहि शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार में ग्रामीणों की पेयजल त्रासदी को परिधि ने समझा कि किस तरह आदिवासी कुएं में बचे पानी को डिब्बे से बाल्टी में भरकर बाल्टी खीच रहे थे ।ऐसी स्थिति में परिधि न्यूज ने ग्राम पंचायत और पी एच ईविभाग को जगाने का कार्य किया। इसका परिणाम यह हुआ कि आज 17 जून को गांवों में पानी के टैंकर पहुंचे। पानी के टैंकर से ग्रामीणों को आज पानी वितरित किया गया। ग्राम पंचायत सचिव दिलीप हजारे, ग्राम रोजगार सहायक के निर्देशन में ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया ग्रामीणों ने परिधि न्यूज को साधुवाद दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.