Betul and MP Latest News

पहली ही बारिश में ही रेलवे अंदर ब्रिज में भरा पानी, लोगो को आवागमन में हो रही परेशानी 

उद्घाटन के के समय ही ग्रामीणों ने जताया था विरोध

✓पहली ही बारिश में ही रेलवे अंदर ब्रिज में भरा पानी, लोगो को आवागमन में हो रही परेशानी 

✓उद्घाटन के के समय ही ग्रामीणों ने जताया था विरोध

राजेश खड़से ,परिधि न्यूज मुलताई

 मुलताई में रेलवे द्वारा परमंडल के पास बनाए गए अंडर ब्रिज में पहली ही बारिश में पानी भर गया है । यहां इतना ज्यादा जल जमाव हो गया है कि , लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है ।शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से ब्रिज पानी से पूरी तरह लबालब भर चुका है । दरअसल परमंडल गेट को एक माह पहले ही स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है ।
इसकी जगह ग्रामीणों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अंडरब्रिज बनाया गया है । जिस गेट को बंद किया गया है । इस यातायात गेट को क्रमांक 264 बी परमंडल गेट कहा जाता है । ग्रामीणों ने बताया कि जिस पुलिया को बनाने की बात रेलवे की ओर से कहीं जा रही थी उस पुलिया का काम अभी अधूरा है । ऐसे में पुलिया का काम पूरा होने के बाद गेट बंद किया जाना चाहिए था । ग्रामीणों ने बताया कि ब्रिज के नीचे से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है ।ऐसे में हर बारिश में ब्रिज के नीचे से आवागमन बंद हो जाएगा और ग्रामीण लोग गांव में ही कैद हो करके रह जाएंगे ।उन्होंने बताया कि ब्रिज में इतना पानी जमा हो जाता है कि कार के माध्यम से भी ब्रिज के नीचे से निकला नहीं जा सकता हैऐसे में ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है ।

इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा

इस पूरे मामले को लेकर रेलवे की सीनियर इंजीनियर अशोक दास का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। गौरतलब है कि इस अंडर ब्रिज के बनने से समस्या का समाधान तो नहीं हुआ , बल्कि ग्रामीणों की समस्या और भी बढ़ गई है । इस ब्रिज से कम से कम 50 गांव के लोग आना-जाना करते हैं । जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे तथा कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं , किसान तथा ग्रामीण लोग शामिल है ।जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.