150 की शराब 200 में, शराब ठेकेदार की मनमानी
प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में बेची जा रही शराब, चल रहा अहाता भी
150 की शराब 200 में, शराब ठेकेदार की मनमानी
प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में बेची जा रही शराब, चल रहा अहाता भी
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ीसावलीगढ में इंदौर हाइवे पर फॉरेस्ट बेरियर चौक स्थित शासकीय शराब दुकान ठेकेदार की कारगुजारियो के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है।ग्रामीणों
के अनुसार यहां जब से शराब दुकान का ठेका चल रहा है।
दुकान का सेल्समैन ग्राहकों को लूटने में लगा हुआ है और एक बोतल शराब पर 50से60
रुपए अतिरिक्त वसूली की जा रही है।प्रिंट रेट से अधिक में शराब तो यह विक्रय की जा रही है।वही
प्रतिबंधित अहाता भी संचालित किया जा रहा है।
प्रिंट रेट पर शराब बेचने का मामला बीते कई दिनों से नेशनल हाइवे परसचालित इस शासकीय शराबदु कान से बदस्तूर जारी है।जिसमे आबकारी विभाग के अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे है।