गौ तस्करों की योजना फेल : राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सक्रियता से पकड़ाया गौवंश से भरा ट्रक
डबल पार्टिशन में भरे हुए थे गोवंश उपर भूसों की बोरियों एवं त्रिपाल से ढककर की जा रही थी तस्करी
✓गौ तस्करों की योजना फेल : राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सक्रियता से पकड़ाया गौवंश से भरा ट्रक
✓डबल पार्टिशन में भरे हुए थे गौवंश उपर भूसों की बोरियों एवं त्रिपाल से ढककर की जा रही थी तस्करी
✓पुलिस एवं संगठन ने पीछा कर पकड़ा 10 चका ट्रक, ठूँस ठूँस कर क्रूरता पूर्वक भरें हुए थे 48 नग गौवंश
परिधि न्यूज बैतूल

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने एक बार फिर कत्ल खाने जा रहे गौवंश को सुरक्षित किया।सागर से गौवंश तस्करी किए जाने की सूचना पर पुलिस के साथ घेराबंदी कर गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया और 48 गौवंश को मुक्त कराया।राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले ने बताया कि निरंतर संगठन गोवंश की रक्षा के लिए सक्रिय हो कर कार्य कर रहे है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार की सूचना पर संगठन ने आज गौवश से भरी गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार को मुखबिर ने सूचना दीं थीं की ट्रक में सागर ज़िले के जंगल से गोवंश भर कर महाराष्ट्र कत्लखाने लेकर जाया जा रहा है।।गाड़ी की सूचना संगठन को दोपहर 1 बजें लगी थी तभी से संगठन ने गौ तस्करों को पकड़ने के आठनेर रोड़, मुलताई रोड़ भैसदेही रोड़ पर खड़े हो कर गाड़ी को नंबर से देखने के लिए सक्रिय हुए।

प्रखंड अध्यक्ष राहुल मालवीय ने बताया कि- संगठन को सूचना मिलते ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने गौ तस्करी की सूचना पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूम पर दी एवं बताया की गाड़ी क्रमांक Rj20GA7226 जो की पीले एवं निले रंग की सामने की बाड़ी एवं बाज़ू से कत्थई रंग का ट्रक है जो हरदा,चिचोली से खेड़ी होते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाने जा रहा है।तभी कंट्रोल रूम की सुचना पर झल्लार भैसदेही पुलिस सक्रिय हुई
प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि- ट्रक को झल्लार पुलिस एवं संगठन के सहयोग से झल्लार पडतवाडा मार्ग पर ट्रक को पकड़े में सफलता हासिल की।

ट्रक चारों और से त्रिपाल से ढँका हुआ था जब ट्रक के उपर का त्रिपाल हटा कर देखा तो उपर तस्करों ने भूसों की बोरिया पार्टिशन बनाकर रखी हुई थी ताकि गौवंश से भरी गाड़ी को कोई पहचान नहीं सकेंट्रक में क्रूरता पूर्वक रस्सियों बंधे गौवंश एक के उपर एक लाद दिया था।
मुँह पैरों को बाध कर रखा था। तस्कर गाड़ी छोड़ कर फ़रार होने में कामयाब हो गए हैं ट्रक में 48 नग भरें हुए थे
प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि- गौवश से भरी गाड़ी में गौवश को सांस लेने के लिए पाइपलाइन लगाई हुई थी जिसमें गौवश को जीवित रख सके।

गौवश को पुलिस की मौजूदगी में माँ ताप्ती गौ शाला भयावाडी में डाँक्टर से घायल गौवंश का उपचार करवा कर गाड़ी संगठन के पदाधिकारियों ने ख़ाली की है ।

मौजूद पुलिस विभाग- झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके ,एएसआई दीलिप टाडेकर,आरक्षक हर्षवर्धन,सैनिक चंद्रकिशोर,संगठन के पदाधिकारियों-विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे,ज़िला अध्यक्ष अनुज राठोर,ज़िला सह संयोजक अमित यादव,तहसील गौरक्षा प्रमुख सोफ्निल पवाँर,नगर महामंत्री बिटू गोयल,विकास खोडकी,योगेश दर्वाई,रोहित दिवान,अशोक कुमार छिपने का सहयोग प्राप्त हुआ।