ओ मां तापी ताप हरो: मां ताप्ती का पूजन कर समर्पित की चुनर

परिधि न्यूज बैतूल

पुण्य सलिला मां ताप्ती तट के महाआरती द्वार पर गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके, जिले के पांचो विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने महाआरती के बाद मां ताप्ती को चुनर समर्पित की एवं जलाभिषेक किया।