Betul and MP Latest News

Paridhi news update: मुलताई पहुंचे सीएम डॉ मोहन योदव, हेलीपैड पर केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं विधायकों ने की अगुवाई

सीएम ने बरसा रहे कलश यात्रा पर फूल केन्द्रीय राज्य मंत्री ने थामा माईक

✓मुलताई पहुंचे सीएम डॉ मोहन योदव, हेलीपैड पर केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं विधायकों ने की अगुवाई
✓सीएम ने बरसा रहे कलश यात्रा पर फूल केन्द्रीय राज्य मंत्री ने थामा माईक

परिधि न्यूज बैतूल

जिले को करोड़ों रुपए की सौगाते देने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जिले के मुलताई में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे सीएम का  हेलीकॉप्टर मासोद रोड पर बने हेलीपैड लैंड हुआ। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत एवं अगवानी पुष्प गुच्छ के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री डीडी उईके, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजा पंवार एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर विकास अक्षत जैन द्वारा की गई। मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका अंबेडकर चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अंबेडकर चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के रथ पर सीएम डॉ यादव, केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके के साथ पांचों विधायक भी सवार थे। नगर के मुख्य मार्गों से जोर-शोर से जल संरक्षण का संदेश देते हुए कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा पर स्वयं सीएम फूल बरसा रहे है। इसके अलावा यात्रा की शुरुआत में केन्द्रीय मंत्री ने माईक थामकर कलश यात्रा में शामिल जनसमुदाय एवं सीएम का अभिनंदन करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। यह यात्रा कुछ देर में ताप्ती तट के महाआरती द्वार पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री द्वारा ताप्ती तट पर मां ताप्ती के दर्शन एवं तट पर जलाभिषेक करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर वे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.