Betul and MP Latest News

14 को मुलताई आयेंगे सीएम डॉ मोहन यादव,कल बैतूल लौटेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास (डीडी) उइके

✓14 को मुलताई आयेंगे सीएम डॉ मोहन यादव,कल बैतूल लौटेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास (डीडी) उइके

परिधि न्यूज बैतूल

रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद बैतूल जिले के लोकप्रिय सांसद और अब केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास (डीडी) उइके की मंगलवार को बैतूल लौटने की जानकारी प्राप्त हुई है।इधर 14 जून को सीएम डॉ मोहन यादव के मुलताई आने की संभावना भी है।नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीएम मुलताई आ रहे हैं।सीएम के आगमन की सूचना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री हुई के मंगलवार को फ्लाइट से नागपुर आ सकते है और नागपुर से बैतूल के ट्रेन या संभवतः सड़क मार्ग बैतूल पहुंचेंगे। रविवार शाम को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 3.O सरकार के शपथग्रहण समारोह में बैतूल का 29 सालो का सूखा खत्म हुआ।

इस समारोह में जिले के सांसद श्री उइके ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।बैतूल वासियों ने बीती रात पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।सोशल मीडिया पर श्री उइके को बधाई देने सिलसिला जारी है।

राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह में  बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख,आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, भैसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहन  एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व विधायक एवं लोकसभा संयोजक अलकेश आर्य मौजूद रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए मुलताई आएंगे सीएम  डॉ मोहन यादव !

पूरे प्रदेश में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जून तक  12 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अन्य प्रशासकीय कार्यों के भूमिपूजन के लिए मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के 14 जून को मुलताई आने की संभावना है। सी एम डॉ यादव के मुलताई आगमन की संभावनाओं को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं एसपी निश्चल झारिया, ए एस पी कमला जोशी सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने ताप्ती सरोवर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.