Paridhi breaking:काटकर ताप्ती में डाल देंगे…किसी को पता नही चलेगा ..हथियारबंद लोगों की बाते सुनते ही जंगल में भागे किसान दंपत्ति
सिमोरी गांव में पति पत्नी पर खेत में जानलेवा हमले की कोशिश जंगल में भाग कर जान बचाई

✓सिमोरी गांव में पति पत्नी पर खेत में जानलेवा हमले की कोशिश जंगल में भाग कर जान बचाई
✓हमलावरों ने खेत में लगी सब्जी को उखाड़कर खराब कर दिया, लाखो का नुकसान
परिधि न्यूज बैतूल/खेड़ीसांवलीगढ़
बीती रात ताप्ती नदी के किनारे बसे सिमोरी ग्राम में एक किसान के परिवार को गांव के ही पांच लोगो ने जान से मारने का प्रयास किया। रात में हथियारबंद होकर किसान के खेत में पहुंचे हमलावरों को पहचानते ही किसान ने पत्नी के साथ जंगल में छुपकर अपनी जान बचाई।

किसान परिवार जब खेत में नही मिला तो हमलावरो ने करीब ढाई एकड़ में लगी कद्दू की फसल तहस नहस कर दी।किसान ने 100 डायल एव खेड़ी चौकी में आवेदन देकर सुरक्षा और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
यह है पूरा मामला
जिले के ताप्ती नदी किनारे बसे ग्राम सिमोरी में शुक्रवार की रात ग्राम के ही किसान बनवारी पत्नी संतरी बडौदे ने पुलिस चौकी खेड़ीसावलीगढ़ ग्राम के ही पांच लोगो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।बनवारी का आरोप है कि ग्राम के रामेश्वर,शिवपाल, पवन, वासुदेव सहित एक अन्य व्यक्ति ने शुक्रवार की रात दोनो पति पत्नी पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। पांचों आरोपी हथियारबंद थे तथा आपस रात करीब11 से 12 बजे बनवारी के घर के पास आकर परिवार को जान से मार डालने की बाते कर रहे थे। बनवारी ने बताया की आरोपियों द्वारा उन्हें अपशब्द भी कहते हुए काटकर ताप्ती में डाल देने और किसी को कुछ पता न चलने की बाते की जा रही थी।पांचों आरोपियों को बनवारी ने जब देखा तो पत्नी के साथ जंगल में भागकर जान बचाई। काफी देर तलाश के बाद भी जब बनवारी और उसका परिवार हमलावरों को नही मिला तो उन्होंने दो एकड़ खेत में लगी कद्दू की फसल तहस नहस कर दी। बेले उखाड़कर फेक दी गई। बनवारी का कहना है कि गांव के उक्त लोगो द्वारा है हमेशा उसके परिवार से बैर रखकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता ही।पहले भी उनके बीच आपसी विवाद हुए है।
बीती रात यदि बनवारी परिवार के साथ जंगल में नही भागता तो उसके लिए अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बचाना मुश्किल हो जाता। रात करीब 4 बजे बनवारी पत्नी के साथ घर लौटा। उसने बताया के हमलावरों ने उसकी दो लाख से अधिक की फसल का नुकसान कर दिया। इधर चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए कहा है उन्होंने कहा इन्हे बख्शा नही जायेगा।