Betul and MP Latest News

आरक्षक संदीप धुर्वे बने अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, MPPSC में हुआ चयन

हायर सेकंडरी के बाद प्राइवेट की पढ़ाई, मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

✓आरक्षक संदीप धुर्वे बने अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, MPPSC में हुआ चयन

✓हायर सेकंडरी के बाद प्राइवेट की पढ़ाई, मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

परिधि न्यूज शाहपुर

जब व्यक्ति में कुछ करने की लगन और मेहनत हो तो सफलता कदम चूमती है । ऐसा ही हुआ प्राथमिक शाला कुण्डी में शिक्षक रहे स्वर्गीय मकल सिंह धुर्वे के पुत्र संदीप धुर्वे का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा परीक्षा 2021 में मध्यप्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा पद पर हुआ। संदीप धुर्वे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम कुण्डी एवं शाहपुर से प्राप्त की। स्कूल शिक्षा के बाद वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर चयन होने के बाद पुलिस सेवा में रहते हुए प्राइवेट स्नातक किया। पुलिस सेवा के साथ साथ संदीप मध्य प्रदेश लोक सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे और अतः वर्ष 2021 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

संदीप की सफलता पर ग्राम कामठी में परिवार एवं मित्रों में खुशी का माहौल है। इस दौरान लोगों ने फोन के माध्यम से संदीप धुर्वे को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.