Betul and MP Latest News

घोड़ाडोंगरी जाने के लिए अकेले बस में बैठी बालिका पुलिस ने किया सुरक्षित

किराए के लिए नही थे पैसे बस एजेंट ने दिखाई सतर्कता

✓घोड़ाडोंगरी जाने के लिए अकेले बस में बैठी बालिका पुलिस ने किया सुरक्षित

✓किराए के लिए नही थे पैसे, बस एजेंट ने दिखाई सतर्कता
परिधि न्यूज़ बैतूल

नगर के बस स्टैंड पर आज एक 10 वर्ष की बालिका घोड़ाडोंगरी जाने के लिए अकेले बस में बैठी।। बालिका के पास किराए के पैसे नहीं थे ऐसे में बस एजेंट खालिद खान उर्फ बल्लू ने बालिका के संदर्भ में जानकारी जुटाई और संदेह होने पर परिधि न्यूज़ से संपर्क किया। इस संबंध में परिधि न्यूज़ द्वारा तत्काल कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया को अवगत कराया गया। टी ने सूचना मिलते ही कोतवाली से बस स्टैंड पुलिस कर्मियों को भेज कर बालिका को अपनी सुरक्षा में लिया। फिलहाल बालिका के कोतवाली थाने ले जाया गया है जहां से उसे घर पहुंचने की व्यवस्था बनाई जाएगी। बालिका ने अपना नाम लक्ष्मी बताया है। उसके मुताबिक माता-पिता का निधन हो गया है और वह तीन भाई बहन है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.