Betul and MP Latest News

लोकसभा निर्वाचन 2024: 100 CCTV कैमरों से निगरानी,11 कैमरों से मतगणना की वीडियोग्राफी, 8 बजे कलेक्टर एसपी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम के खोले गए ताले

लोकसभा निर्वाचन 2024: 100 CCTV कैमरों से निगरानी,11 कैमरों से वीडियोग्राफी

परिधि न्यूज बैतूल 

3 जून को मतगणना  संबंधी तैयारी पूरी करने के बाद आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच  ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट 85+, दिव्यांग मतदाता एवं सर्विस वोटर्स की मतदान पेटियां ट्रेजरी के डबल लॉक से पुलिस प्रशासन की अभिरक्षा में जेएच कॉलेज स्थित मतगणना स्थल  पर खोली गई। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चल झारिया की मौजूदगी में विधानसभा वार स्ट्रांग रूम के ताले खोले गए।

मतगणना के लिए बनाई व्यवस्था के अनुरूप मुलताई विधानसभा के लिए काउंटिंग कक्ष क्रमांक 20 एवं 21 में होगी। मुलताई के लिए प्रतिनिधियों के प्रवेश पत्र बैगनी कलर के होगे। आमला विधानसभा क्षेत्र के लिए कक्ष क्रमांक 18 एवं 19 में 21 टेबिल पर, बैतूल की गणना कक्ष क्रमांक 6 एवं 7 में, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के लिए गणना कक्ष 33 एवं 34 में प्रथम तल पर स्थित कक्षों में प्रारंभ हुई। विधानसभा भैंसदेही की गणना कक्ष क्रमांक 31 एवं 32 में 12-12 टेबिलों होगी।
आमला छोड़ शेष विकासखंड के लिए 15-15 राउंड

https://youtu.be/FB_83SzhGe0?si=gj2e-hyXUHsmI78Z
बैतूल जिले की सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आमला को छोडक़र 15-15 राउंड मतगणना के होंगे। आमला में मतगणना के 14 राउंड होंगे। उन्होंने बताया कि ईव्हीएम की मतगणना बैतूल जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बैतूल में ही होगी। हरदा, हरसूद और टिमरनी में ईव्हीएम की गणना उनके जिला मुख्यालय पर ही होगी। परंतु इन 3 जिलों के पोस्टल वैलेट की गणना बैतूल में बैतूल के पोस्टल बैलेट के साथ होगी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मतगणना के राउंड वाईस परिणामों की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से राउंड के पश्चात दी जाएगी। मोबाईल एवं कैमरो की अनुमति मीडिया सेंटर तक ही होगी। स्ट्रांग रूम से काउंटिंग टेबिल तक ईव्हीएम की हैण्डीकेन से वीडियोग्राफी की जा सकेगी।
सीसीटीवी की निगरानी 

https://youtu.be/vSnxTEuHmec?si=wFqFjejZ3w5EIlei
मतगणना स्थल  100 सीसीटीवी की निगरानी में है। मीडिया गेट एवं मुख्य द्वार पर 2 सीसीटीवी कैमरे, मतगणना कक्ष के बाहरी गैलरी, पोस्टल बैलेट एवं स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष के एंट्री गेट पर 25 सीसीटीवी कैमरे एवं 11 टीव्ही स्क्रीन लगी है। इसी तरह राजनैतिक दलों/प्रतिनिधियों के आने जाने वाले मार्ग एवं बाहरी बरामदे में 21 सीसीटीवी कैमरे तथा मतगणना कक्ष के अंदर कुल 5 विधानसभा वार 49 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में 2 टीव्ही स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।
वीडियोग्राफी के साथ पारदर्शिता
प्रत्येक विधान सभा स्ट्रांग रूम/पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान एवं स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष के एंट्री गेट पर मशीनों के मूवमेंट को 6 वीडियोग्राफी के माध्यम से कवर किया जाएगा। मतगणना कक्ष हेतु 2 कक्ष प्रत्येक विधानसभा व 01 कक्ष पोस्टल बैलेट हेतु कुल 5 विधानसभा की 11 कैमरों से वीडियोग्राफी होगी। रिटर्निग अधिकारी श्री सूर्यवंशी ने  बताया कि मतगणना स्थल पर निर्मित स्टेज के लिए 01 कैमरा तथा इव्हीएम, वीवीपीएट मशीन की सीलिंग के दौरान 5 कैमरे वीडियोग्राफी से निगरानी करेंगे। इसी तरह मतगणना स्थल के संपूर्ण परिसर, मीडिया कक्ष, सुरक्षा जांच प्रक्रिया की समय-समय पर एक कैमरे से वीडियोग्राफी होगी।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.