ग्राम सचिव परिधि न्यूज को प्रतिदिन भेज रहे पेयजल आपूर्ति की तस्वीरें
परिधि की पहल से कनारा पीप ढाना में ग्रामीणो को सुबह शाम मिल रहा पानी

✓ग्राम सचिव परिधि न्यूज को प्रतिदिन भेज रहे पेयजल आपूर्ति की तस्वीरें
✓परिधि की पहल से कनारा पीप ढाना में ग्रामीणो को सुबह शाम मिल रहा पानी
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज फॉलोअप खेड़ीसांवलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत सराड़ के पेयजल समस्या से ग्रस्त पीपल ढाना व कनारा गांव में अब ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद नही करनी पड़ है।उक्त दोनों गावों में पेयजल टैंकरों से पेयजल परिवहन कर जल आपूर्ति ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही है। ग्राम पंचायत सचिव दिलीप हजारे ने बताया की गांवो में अब पानी की कमी नही है। हर मोहल्ले में टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है। सचिव दिलीप हजारे अब सुबह शाम ग्राम रोजगार के साथ सामने रहकर पानी वितरित कर रहे है ताकि कोई पीने के पानी से वंचित न रहे। सचिव के द्वारा रोज सुबह शाम की पानी सप्लाई की टैंकरों सहित तस्वीर परिधि न्यूज से साझा की जा रही है।