Betul and MP Latest News

ला.रविन्दर कौर बग्गा तीन राज्यों की बेस्ट जीएसटी कोऑर्डिनेटर बनी

✓ला.रविन्दर कौर बग्गा तीन राज्यों की बेस्ट जीएसटी कोऑर्डिनेटर बनी
परिधि न्यूज बैतूल

विगत दिनों इंदौर में आयोजित मल्टीपल कन्वेन्शन में लायंस इंटरनेशनल के  डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 की डिस्ट्रिक्ट जीएसटी कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन रविंदर कौर बग्गा ( रिप्पी बग्गा) जो की लायंस क्लब बैतूल सिटी की एक सक्रिय सदस्य भी है, को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़  एवं राजस्थान के पांच डिस्ट्रिक्ट में से सर्वश्रेष्ठ  डिस्ट्रिक्ट जीएसटी कोऑर्डिनेटर चुना गया। उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट जीएसटी कोऑर्डिनेटर का पद बहुत ही महत्वपूर्ण पद रहता है और इसमें आपको अपने डिस्ट्रिक्ट के 120 क्लबों के द्वारा की जा रही सेवा गतिविधियों का आकलन एवं उन क्लबों को नेत्र, पर्यावरण, बच्चो के कैंसर, डायबिटीज, हंगर एवं अन्य सेवा गतिविधियों को आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करना होता है। कुछ दिन पूर्व लायन  रिप्पी बग्गा को श्रेष्ठ कार्य के लिए भोपाल में आयोजित गेट कॉन्क्लेव में गेट एरिया लीडर नागपुर के पीएमजीएफ़ ला.विनोद वर्मा द्वारा लीडरशिप मेडल, एवं  डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में वाइस एरिया लीडर इंदौर के पीएमजीएफ़ ला.कुलभूषण मित्तल द्वारा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया था। ला.बग्गा की इस उपलब्धि पर बैतूल जिले के समस्त लायंस क्लब द्वारा बधाइयां प्रदान की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.