सीआरपीएफ मेजर केवलराम यादव का असामयिक निधन
अंत्येष्टि कल सोमवार प्रात: 11:00 बजे कोठीबाजार मोक्षधाम में होगी

✓सीआरपीएफ मेजर केवलराम यादव का असामयिक निधन
✓अंत्येष्टि कल सोमवार प्रात: 11:00 बजे कोठीबाजार मोक्षधाम में होगी
परिधि न्यूज बैतूल
नगर के विकास नगर निवासी स्वर्गीय भुजल यादव बड़े बेटे केवराम यादव उड़ीसा बरगढ़ जिले में सीआरपीएफ में मेजर के पदस्थ थे। मेजर केवराम यादव की शनिवार 1 जून को ओडि़सा में मतदान दल के साथ उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि सीने में दर्द उठने पर देर रात्रि श्री यादव को जगदलपुर हास्टिल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया, जहाँ पर श्री यादव अपने जीवन की जंग हार गए। श्री यादव लगभग 54 वर्ष की आयु के थे।केवलराम यादव अपने पीछे माताश्री शांता यादव, 7 भाई राजाराम, मोहन, सुखराम, रामपाल, शिवपाल, इंद्रपाल, गोपाल यादव एवं पत्नि अनिता यादव, बेटा यश यादव, बेटी चंचल यादव को अपने पीछे छोड़ गए है। केवलराम यादव के असामयिक निधन की खबर लगते ही नगरवासियों, सामाजिक बंधुओं, इष्टमित्रों सहित उन्हें जानने वालों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
श्री यादव की अंतिम यात्रा सोमवार 3 जून को प्रात: 11:00 बजे विकास नगर स्थित निज निवास से निकलेगी, जो कोठीबाजार स्थित मोक्षधाम में जाकर सम्पन्न होगी, जहाँ पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाज अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिधि न्यूज परिवार की ओर से श्री यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि।