Betul and MP Latest News

सरपंच , सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री से पुलिया निर्माण, इंजीनियर को भी गुणवत्ता की परवाह नही

✓सरपंच , सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री से पुलिया निर्माण, इंजीनियर को भी गुणवत्ता की परवाह नही

परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

सरकार द्वारा जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंच मार्ग सुगम बनाने के लिए बड़ी धनराशि ग्राम पंचायतो को मुहैया कराई जाती हैं जिससे सड़क,पुल,पुलिया का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वही दूसरी ओर क्षेत्र मैं हो रहे पुलिया निर्माण कार्य मैं सलग्न पंचायत विभाग के अमले सहित निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा आपसी सांठ गांठ कर निर्माण कार्य मैं खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।  जनपद भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरेगांव में राक्सी पहुंच मार्ग में लाखो की लागत से पुलिया निर्माण कार्य पंचायत विभाग द्वारा करवाया जा रहा है परंतु विभाग के उपयंत्री कैलाश वास्कले और सचिव भूतासिंग धुर्वे , सरपंच के द्वारा आपसी बंदरवाट कर स्टीमेट से हटकर कार्य करवाया जा रहा है। इस मिलीभगत के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है। कार्य मैं जिम्मेदारों के द्वारा फेसवाल को स्टीमेट के आधार पर न बनाते हुए इंजीनियर के हिसाब से बनाया जा रहा है। पुलिया निर्माण में डस्ट का उपयोग किया जा रहा है , जिसकी शिकायत ग्राएम के जागरूक युवा अंकित ने जनपद में कर जांच की मांग भी है।

इनका कहना ….
पुलिया का लेआउट डालने इंजिनियर साहब गए थे , उसके बाद अभी तक नही आए , पुलिया निर्माण की सारी जानकारी आपको प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध करवा दूंगा।

भूतासिंग धुर्वे,सचिव गोरेगांव

मेरे द्वारा शिकायत की गई है , पुलिया निर्माण में डस्ट का उपयोग किया जा रहा है , पुलिया के पाइपों को मुरम से ढका जा रहा है , इंजिनियर को बताने के बाद भी वह ध्यान नही दे रहे है। निर्माण में पूरा भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

अंकित पीपरदे,शिकायतकर्ता

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.