Betul and MP Latest News

ग्वालियर में बैतूल की नर्सिंग छात्रा के साथ चलती कार में गैंग रेप

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर छात्रा को बेहोश किया,आरोपी गिरफ्तार

बैतूल की नर्सिंग छात्रा के साथ चलती कार में गैंग रेप

✓नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर छात्रा को बेहोश किया,आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर।शहर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही बैतूल निवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने उसका दोस्त अपने साथ ले गया। उसने कार सवार तीन युवकों के हवाले कर दिया। तीनों युवकों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर छात्रा को बेहोश किया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे कार से उतारकर भाग गए। इस मामले में मुरार थाना पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
नौकरी दिलाने के बहाने से बुलाया
मूल रूप से बैतूल की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ग्वालियर से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह गोला का मंदिर स्थित काल्पी ब्रिज कालोनी में रहती है। छात्रा की मुलाकात लैब असिस्टेंट कृष्णा शर्मा से हुई थी। कृष्णा शर्मा से छात्रा ने कहा था कि उसे नौकरी की जरूरत है। नौकरी की बात करने के लिए कृष्णा ने छात्रा को मुरार के सात नंबर चौराहा पर बुलाया। यहां छात्रा पहुंच गई। इसके बाद उसने छात्रा को नरेश राजपूत, मोहर सिंह त्यागी और लाल सिंह से मिलवाया। यह लोग कार से यहां आए थे। तीनों ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। फिर कार में बैठा लिया। इसके बाद बातचीत करने की कहकर उसे अपने साथ ले गए। कृष्णा वहीं रह गया।

कोल्डड्रिंक पीने के बाद छाया छात्रा की आंखों के सामने अंधेरा
कार सवार युवकों ने उसे कोल्डड्रिंग पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही छात्रा की आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। फिर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। उससे मारपीट भी की। काफी देर बाद छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गए। यह लोग कार को मुरार से सिरोल हाइवे की तरफ ले गए थे। यहां सिकरोदा से पहले कार में दुष्कर्म किया। छात्रा को जब कार से उतारा तो वह चल भी नहीं पा रही थी। किसी तरह थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही नाकेबंदी की गई। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मुरार से छात्रा को तीन लोग अपने साथ ले गए थे। छात्रा का दोस्त ही नौकरी दिलाने के बहाने लाया था। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर कुछ ही देर बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.