चुना हजूरी जोड़ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार दो लोगो की मौत
चुना हजूरी जोड़ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार दो लोगो की मौत

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ
अनियंत्रित यातायात और रफ्तार का कहर जब तब मौत बनकर ग्रामीणों पर टूट रहा है और असमय काल का ग्रास बन रहे है। 28 मई मंगलवार की शाम चिचोली से बाजार करके अपने गांव अपनी बाइक से वापस आ रहे चिरोटिया गांव निवासी ग्राम पंचायत उपसरपंच सुक्कन धाडसे 37 वर्ष एवं गांव की आगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता पाटिल के पति देवीदास पाटिल के साथ बाजार करने आया था। चूनाहजुरी जोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक में सीधे ठोस लगने से ट्रक के पिछले पहिए और सामने से टकरा गए जिससे घटना स्थल पर ही दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। चिचोली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो शव पी एम के लिए भेज दिए है।