चैन स्नैचिंग के बाद अलर्ट मोड पर कोतवाली पुलिस
बिना नबर गाड़ियों से कोतवाल के नेतृत्व में गहन पूछताछ कर रही टीम
✓चैन स्नैचिंग के बाद अलर्ट मोड पर कोतवाली पुलिस
✓बारस्कर कॉलोनी में बिना बाइक सवारों पर कसी जा रही नकेल
✓बिना नबर गाड़ियों से कोतवाल के नेतृत्व में गहन पूछताछ कर रही टीम
परिधि न्यूज बैतूल

बारस्कर कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास गत दिनों बाइक सवार द्वारा शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना के बाद कोतवाल सहित उनकी टीम अलर्ट मोड पर है। रात करीब 8 बजे से ही टी आई देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी बारस्कर कॉलोनी में बाइक सवारों को रोककर पूछताछ कर रहे थे। रात 9.30 बजे भी यह सिलसिला जारी था।

पुलिस हर आती जाती गाड़ियों को रोककर पूछताछ कर रही है।खासतौर पर बिना नंबर की बाइक चला रहे युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है। गत दिनों हुई वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार को ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। फिलहाल अचानक बाइक रोककर की जा रही पूछताछ से बाइकर्स में हड़बड़ाहट है।