Betul and MP Latest News

भीमपुर के दूरस्थ आदिवासी ग्राम उत्तरी पहुंचे कलेक्टर,पेयजल समस्या की पड़ताल की,बिजली की समस्या के समाधान के लिए किया आश्वस्त

✓भीमपुर के दूरस्थ आदिवासी ग्राम उत्तरी पहुंचे कलेक्टर,पेयजल समस्या की पड़ताल की,बिजली की समस्या के समाधान के लिए किया आश्वस्त

परिधि न्यूज बैतूल

जिले के संवेदनशील कलेक्टर की कार्यशैली से सभी वाकिफ है। वे जिले के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर सकते है इसकी बानगी सोमवार को भीमपुर क्षेत्र उत्तरी ग्राम में देखने मिली।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार 27 मई को  जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर स्थित उत्तरी गांव पहुँचकर पेयजल की उपलब्धता को देखा। भीमपुर क्षेत्र के इस ग्राम की जनसंख्या लगभग 339 है। ग्राम 3 हेण्डपम्प हैं, जिसमें से 2 चालू है, 1 हेण्डपम्प का जलस्तर कम होने के कारण बंद है। बन्द हेण्डपम्प में पाईप बढ़ाकर उसे भी चालू कर लिया गया हैं।

ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों की मांग अनुसार नए कूप का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिसमे पानी लग चुका है,ये सभी जलस्रोत गांव की आबादी से 200 मीटर की परिधि में उपलब्ध हैं। गांव की जनसंख्या के अनुपात में पर्याप्त मात्रा में जलस्रोतों का निर्माण हुआ है,फिर भी पेयजल समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर ने ग्राम पंचायत को लगातार टेंकर से पेयजलापूर्ति करने के निर्देश दिये और जो निरंतर चालू है।ग्रामीणों के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी समस्या देश की आजादी के बाद से गांव में बिजली न होने की बात कही गई,जिसके उन्होंने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था,फिर भी किसी राजनेता ने इस महत्वपूर्ण समस्या पर आज तक ध्यान नही देने की बात कही गई।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि बिजली रहती तो पानी अपने आप मिल जाता क्योकि गांव में उपलब्ध जलस्रोतों में मोटर पंप लगाकर पानी मिल सकता था। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने की समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना व बिजली समस्या का निदान करने का भरोसा दिलाया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.