Betul and MP Latest News

खेल प्रतिभाओं को सामने लाने मुलताई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

युवा खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

✓खेल प्रतिभाओं को सामने लाने मुलताई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

✓युवा खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

रिपोर्टर /राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई

नगर के हाई स्कूल मैदान पर मां ताप्ती सोपर्ट्स क्लब द्वारा तहसील स्तरीय मुलताई प्रोमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आई। कई युवा खिलाड़ियों ने पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

नगर के क्रिकेट खिलाड़ी आयोजक समिति के दीपू प्रजापति, बब्बू खान, योगिराज मरकाम, वसीम खान, बलराम चढ़ोकार, अतीक चौहान आदि ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के क्रिकेट के खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें सामने लाने के लिए एक प्रयास एमपीएल के माध्यम से किया गया। जिसमे मुलताई के साथ साथ कान्हा बघौली, सुकाखेडी, मोही, बाड़ेगाव आदि गांवों से क्रिकेट के नए पुराने खिलाड़ियों को एकजुट किया गया जिसमे चिट सिस्टम से 8 टीम बनाई गई। जिनके बीच करीब एक सप्ताह तक क्रिकेट मैच करवाए गए। जिसमे रविवार फाइनल मुकाबला आरसीबी और मुलताई के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी ने 19 रन से फाइनल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 ओवर में 6 विकेट खो कर 48 रन बनाए और मुलताई को 49 रनो का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने उतरी मुलताई की टीम निर्धारित 6 ओवर में मात्र 30 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबले के बाद उपस्थित अतिथियों सुमित शिवहरे, सैयद शाकिर अली, राजेश खडसे, युवराज पोटफोड, कुलदीप पहाड़े आदि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस पूरी प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा ले रहे ओम रविशंकर अहिरवार ने बेहतर प्रदर्शन कर मैन आफ द मैच का इनाम जीता वहीं विकास संतोष विश्वकर्मा, हिमांशु शंकर देशमुख, रोशन प्रकाश उबनारे आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.