Betul and MP Latest News

बैतूल में बदले डीपीसी सुधीर कुमार साकेत को मिली जिम्मेदारी

✓9 जिलों में राज्यपाल के आदेश से बदले डीपीसी

परिधि न्यूज बैतूल

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 जिलों में  नए जिला परियोजना समन्वयको को स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयको की पदस्थापना की है।राज्यपाल के आदेशानुसार उपसचिव मप्र शासन शिक्षा विभाग मंजूषा विक्रांत राय द्वारा 6 मई को जारी आदेश में बैतूल भी प्रभावित हुआ है।बैतूल जिले में उच्च माध्यमिक शिक्षक सुधीर कुमार साकेत को जिले का नया डीपीसी बनाया गया है।अब तक जिले में भूपेंद्र कुमार वरकड़े जिला परियोजना समन्वयक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए डीपीसी के आने की जानकारी मिलने के बाद अब फिर महकमे में उम्मीद जागी है कि वर्षों से छात्रावासों में जमे अधीक्षकों को भी जल्द बदला जाएगा।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.