Betul and MP Latest News

वकीलो का सम्मान सर्वोपरी:राधेलाल गुप्ता

✓वकीलो का सम्मान सर्वोपरी:राधेलाल गुप्ता
✓एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट वकीलों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जरूरी

परिधि न्यूज आमला

आमला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ आमला की ओर से शुक्रवार को मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता का अभिनंदन किया गया तथा भगवान आदियोगी शिव कि प्रतिमा उपहार स्वरूप दी गई।श्री गुप्ता को महिला अधिवक्ताओं ने शाल और श्रीफल से सम्मानित किया ।अधिवक्ता संघ आमला की ओर से एडीजे की नियुक्ति का मुद्दा उठाया गया जिस पर श्री गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वह सोमवार को ही इस संबंध में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति से मुलाकात कर, आमला में शीघ्र अपर सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति की पदस्थापना हेतु कार्रवाई करेंगे। युवा अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था एवं मध्यस्थता केंद्र सहित विभिन्न मुद्दों को जब श्री गुप्ता को बताया, तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिला व तहसील स्तर पर सुविधा उपलब्ध हो। वकीलों का सम्मान सबसे ऊपर है इस संबंध में वह कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अधिवक्ताओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।

middle post add
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.