Betul and MP Latest News

BREAKING PARIDHI:ये कैसा पाठ और कैसी पाठशाला, प्रभात पट्टन में 5वीं के छात्र से करवाया शौचालय साफ..!

✓बचाव के लिए स्कूल प्रभारी बोली बच्चा गया था टॉयलेट, डाल रहा था पानी

परिधि न्यूज बैतूल

प्रभात पट्टन विकास खंड मुख्यालय पर संचालित शासकीय बालक स्कूल में कक्षा पांचवीं के छात्र से शौचालय साफ करवाने का मामला सामने आया है।बच्चे को शौचालय की सफाई करते हुए एक जागरूक नागरिक ने वीडियो बनाया जिससे खुलासा हुआ कि शिक्षा के लिए स्कूल जाने वाले बच्चों से शाला के शिक्षकों द्वारा क्या क्या कार्य कराए जा रहे है।

middle post add

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात पट्टन के शासकीय बालक स्कूल में कक्षा 5 वीं के एक छात्र का शौचालय साफ करने का दृश्य एक जागरूक नागरिक ने 13 अप्रैल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।स्कूल में बच्चे से शौचालय की सफाई का मामला जैसे ही मीडिया के संज्ञान में आने की जानकारी स्कूल प्रभारी एवं शिक्षकों को मिली यहां हड़कंप मच गया।स्कूल प्रभारी वत्सला धुर्वे सहित यहां पदस्थ अन्य शिक्षक कहानी बदलने में लगे हुए है।प्रभारी का कहना है बच्चा टायलेट गया था और उसके बाद वह पानी डाल रहा था, लेकिन शौचालय के सामने चप्पल उतारकर अंदर जाने के सवाल पर वह चुप्पी साधे रही।शौचालय में नल कनेक्शन न होने और पानी की टंकी के थोड़ी दूरी पर होने का भी हवाला उन्होंने दिया लेकिन इस सब से अलग इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि स्कूल में बच्चे से शौचालय की सफाई कराई गई।खुद की ईमानदार और अनुशासित साबित करने के लिए स्टाफ रुम में बच्चे को बुलाकर भी इस प्रतिनिधि से कॉल पर बात करवाई गई।बच्चे से चप्पल उतारकर शौचालय में पानी डालने का सवाल जब शिक्षिका ने किया तो मासूम बच्चे की एक लाइन ने ही पूरी कहानी फिर से पलट दी।बच्चे ने कहा मेडम शौचालय गंदा हो जाता इसलिए चप्पल नहीं पहनी।

स्कूल में समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक
स्कूल को लेकर एक और शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें जागरूक नागरिकों का आरोप है कि स्कूल की शिक्षिकाएं निर्धारित समय पर स्कूल नहीं आती है।ऐसे में बच्चे कैसे अनुशासन का पाठ सीखेंगे। सीएससी राजेंद्र देशमुख से भी शाला प्रभारी ने इस प्रतिनिधि की बात करवाने का प्रयास किया लेकिन वीडियो उन्होंने देखा नहींइस संबंध में जानकारी के लिए डीपीसी भूपेंद्र वरकड़े को उनके मोबाइल नबर पर कॉल किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.