Betul and MP Latest News

आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी.

✓आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित
खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी.
परिधि न्यूज बैतूल

उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर.डी.पब्लिक स्कूल बैतूल में डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने अनुशासन और खेल भावना से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

middle post add

31 जनवरी को खेल महोत्सव का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन एवं प्राचार्य ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एस.पी. श्री जैन ने कहा कि खेल से शारीरिक दक्षता के साथ ही जीवन के महत्वपूर्ण कौशल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने बच्चों के साथ अपनी खेलों के प्रति अभिरूचि भी सांझा की।
11 खेल प्रतियोगिताओं में 1600 विद्यार्थियों ने की सहभागिता


आर.डी.पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित खेल महोत्सव के पहले दिन 31 जनवरी को ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खों, रस्साकशी, 100 मीटर -200 मीटर दौड़, बोरी दौड़, साइकिल रेस सहित 11 खेल प्रतियोगिताओं में 1600 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 1 फरवरी को फायनल मुकाबले हुए।


खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, तहसीलदार पूनम साहू, एसडीओ फारेस्ट अमित खन्ना, टी.आई. देवकरण डेहरिया, रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मयंक भार्गव ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पदक वितरित कर पुरूस्कृत किया। खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में ‘‘ हाउस ऑफ द ईयर‘‘ की घोषणा की गई। दो दिन की कड़ी प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘‘ सतपुड़ा हाउस‘‘ ने ‘‘ हाउस ऑफ द ईयर ट्रॉफी‘‘ हासिल की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.