Betul and MP Latest News

चोरी के मोबाईल फोन बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 09 मोबाईल किया जप्त

✓चोरी के मोबाईल फोन बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 09 मोबाईल किया जप्त

परिधि न्यूज बैतूल

पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन द्वारा शहर में संपत्ति संबंधित अपराधों , चोरी / नकबजनी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये सभी थाना प्रभारियो को तलब कर अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी कर गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामदगी के निर्देश दिये गये थे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा बोथरा मोबाइल शॉप से चोरी गए मोबाइल फोन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

middle post add

18 मार्च 2025  को फरियादी अमित पिता शिखरचन्द बोथरा उम्र 42 साल नि. चक्कर रोड बैतूल ने थाना कोतवाली बैतूल आकर रिपोर्ट किया कि उनकी श्री बोथरा मोबाइल शाप नगर पालिका काम्पलेक्स बैतूल से किन्ही अज्ञात आरोपियो के द्वारा ताला तोडकर 59 एण्ड्राईड मोबाइल व नगदी 7000 रुपये चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर *अपराध क्रं. 351/2025 धारा 331(4),305, B.N.S* का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

कोतवाली बैतूल पुलिस टीम के द्वारा पूर्व में तकनीकों साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों
नितिन उर्फ बारिक उईके पिता डोमा उईके उम्र 18 साल निवासी कोलगांव थाना बैतूल बाजार , अरसद कुरैशी पिता असफाक कुरैशी उम्र 22 साल निवासी गौली मोहल्ला नागदेव मंदिर के पास टिकारी बैतूल एवं विधि विरूध्द बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है ।

पुलिस टीम की कार्यवाही – कोतवाली बैतूल पुलिस टीम के द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए चोरी गये मोबाईलो के आईएमईआई नम्बरो को लगातार ट्रेस किया जा रहा था । तभी एक व्यक्ति पवन अलोने निवासी मुलताई के पास एक मोबाईल की लोकेशन प्राप्त हुई जिससे पूछताछ की गई जिसके द्वारा निलेश पढाडे निवासी मुलताई से खरीदी किया जाना बताया गया । निलेश पढाडे को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसको शैलेष पवार निवासी मुलताई से 09 मोबाईल बेचा गया था । उपरांत शेलेष पवार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा उक्त जुर्म किया जाना स्वीकार किया गया है । आरोपी निलेश पढाडे से चोरी के 09 मोबाइल विधिवत जप्त किया गया एवं दोनो आरोपियो को गिरप्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने निलेश पिता नारायण पढाडे उम्र 22 साल निवासी राजीव गांधी वार्ड मुलताई, शैलेष पिता शिवचरण पवार उम्र 27 साल निवासी राजीव गांधी वार्ड मुलताई को गिरफ्तार कर पूर्व के 20 नग मोबाईल अभियुक्त नितिन उर्फ बारिक उईके के पास से कीमती कुल कीमती 2 लाख 84 हजार रूपये तथा वर्तमान में 9 नग मोबाईल कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये जब्त किए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.