Betul and MP Latest News

घोड़ाडोंगरी विधानसभा को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 13 बंधपत्र चिकित्सकों की हुई नियुक्ति

➡️घोड़ाडोंगरी विधानसभा को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 13 बंधपत्र चिकित्सकों की हुई नियुक्ति

परिधि न्यूज घोड़ाडोंगरी 

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्र के विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 13 बंधपत्र चिकित्सकों की नियुक्ति कर पदस्थापना की गई है।

विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने इस सौगात के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों की पदस्थापना से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

पदस्थ चिकित्सकों की सूची इस प्रकार है:

➡️डॉ. वैशाली मौर्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिचोली
➡️ डॉ. तन्मय पेंदाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाढर
➡️ डॉ. मयंक सिरसाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोड़ाडोंगरी
➡️ डॉ. अजय कुमार साकोम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हीरापुर
➡️ डॉ. यश्वी चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिचोली
➡️ डॉ. दीपिका चतुरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर
➡️डॉ. आशीष बामंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिचोली
➡️ डॉ. लवीना अखंडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर
➡️ डॉ. उत्कर्ष मालवीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर
➡️डॉ. संजय काकोदिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरापाटला
➡️डॉ. रिशिका खोब्रे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिचोली
➡️डॉ. अथर्व शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर
➡️डॉ. रीमा कापसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भौंरा

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.