Betul and MP Latest News

जमन्या में दो घरों से 42 नग सागौन की लकड़ी जब्त, दो पर वन अपराध दर्ज

➡️जमन्या में दो घरों से 42 नग सागौन की लकड़ी जब्त, दो पर वन अपराध दर्ज
➡️अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की कार्रवाई, जब्त लकड़ी की कीमत 20 हजार रुपए
परिधि न्यूज बैतूल


दक्षिण बैतूल वनमंडल के ताप्ती वन परिक्षेत्र के झल्लार सर्किल अंतर्गत जमन्या गांव में अवैध रूप से लकड़ी का फर्नीचर बनाने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने दो अलग-अलग मकानों से सागौन की 42 नग लकड़ी जब्त की है। इसकी मात्रा 0.398 घनमीटर और अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है।
वनमंडलाधिकारी अरिहंत कोचर और उप वनमंडलाधिकारी आमला जितेंद्र कुमार के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती दयानंद डेहरिया के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के दौरान 16 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए सुरेश बावने और सुखदेव बावने के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए। दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी दयानंद डेहरिया, परिक्षेत्र सहायक ओमकार नाथ मालवीय खेड़ी, रमेश मस्की, शिवनाथ बाघमारे, नीलेश गौर, भैया लाल कुमरे, वनरक्षक रामेश्वर इवने, शैलेन्द्र द्विवेदी, कामू लाल इवने, सुनील कापसे, दीप्ति राजपूत, अनीता सलामे, सोनू पुंडे, प्रियंका डेहरिया, अरविंद शुक्ला और वाहन चालक धनपाल धुर्वे शामिल रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.