Betul and MP Latest News

परशुराम चौक पर 153 किलो पन्नियां और प्लास्टिक कचरा मिला

➡️परशुराम चौक पर 153 किलो पन्नियां और प्लास्टिक कचरा मिला

परिधि न्यूज बैतूल


धरती नदी सद्भावना एकता शक्ति सेवा पदयात्रा के नौवें दिन 75 कदम अभियान के सदस्यों ने सागौन वन से आकाशवाणी चौक मेन रोड तक सफाई कर करीब 153 किलो पन्नियां, प्लास्टिक, डिस्पोजल और अन्य कचरा एकत्र किया। कचरा नगर पालिका को सौंपकर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
अभियान में नारायण मिश्रा, नारायण चढ़ोकार, नवलसिंह ठाकुर, हेमन्त चंद्र बबलू दुबे, राधेलाल बनखेड़े, अज़ीज़ खान, नागेन्द्र सरनकर, पिंकी भाटिया, सत्येंद्र नागले, दीपक नामदेव, शंकर चावरिया, इंदी वालिया, श्रीमती नीलम दुबे, अनिल दुबे और बाला यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
अज़ीज़ खान ने फल-सब्जी विक्रेताओं से पन्नियों का उपयोग कम करने और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंकने की अपील की। शंकर चावरिया और श्रीमती नीलम दुबे ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। पदयात्रा का दसवां दिन 11 अक्टूबर को सुबह 8 से 9 बजे तक परशुराम चौक पर आयोजित होगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.