Betul and MP Latest News

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत से टूट कर गिरी पी ओ पी मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला, जानकारी पूछी तो बैंक का गेट कर दिया बंद

✓बैंक ऑफ महाराष्ट्र की छत से टूट कर गिरी पी ओ पी मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
आज 5 अगस्त सोमवार को साढ़े तीन बजे बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा खेड़ीसावलीगढ़ में ग्राहक और
केवायसी करवाने कतार में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, कि अचानक बैंक मेनेजर के चेंबर के ऊपर की छत पर लगी पी ओ पी भड़ भड़ा कर आ गिरी पास खड़े लोग घबरा कर बाहर आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत पर लगी पी ओ पी में लम्बे समय से नमी थी, लेकिन बैंक प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नही दिया और यह धराशाई हो गई। सवाल यह उठता है कि की इस अव्यस्था की ओर बैंक के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा ध्यान क्यों नही दिया गया? ग्राहकों का कहना है बैंक में पर्याप्त स्टाफ भी नही है जिसमे केवायसी कराने आए लोगो को घंटो खड़ा रखा जाता है ग्रामीणों के अनुसार बैंक के कार्य के अलावा जब सर्वर बंद रहता है तब भी केवायसी वाले ग्राहकों को बताया नही जाता। लोग अव्यस्था का शिकार हो कर बैंक प्रबंधन से बेहद नाराज है। बैंक में पी ओ पी गिरने की खबर पर हो रही चर्चा और जानकारी के बाद घटना की जानकारी लेने पहुंचे संवाददाता को भी जानकारी नही दी गई और पोल खुलने के डर से बैंक का गेट को बंद कर दिया गया। क्या बैंक प्रबंधन ऐसे ऐसी घटना पर पर्दा डालकर लोगो की जान से खिलवाड़ करना चाहता है ।ग्रामीणों ने बताया की पी ओ पी में नमी के कारण बिजली का करेंट भी फैलने की आशंका थी लेकिन एक कर्मचारी की सक्रियता से बिजली बंद कर दी गई वर्ना अनहोनी हो सकती थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.