संवेदनशील सामाजिक चिन्तन के बाद होगा एक्शन: नाबालिग बालिकाओं का पलायन और शोषण रोकने साझा प्रयास
भटकाव से बेटियों को बचाएंगी "प्रेरणा दीदी"

✓कण्ट्रोल रूम में आयोजित की गई कार्यशाला -नाम दिया गया प्रयास “एक कोशिश “*
✓नाबालिक बच्चो के पलायन को रोकने का किया जा रहा प्रयास
✓पुलिस, सामाजिक संगठन एवं अन्य विभागों का साझा प्रयास
परिधि न्यूज बैतूल
जिले के लिए यह चिंता की बात है कि 14 से 18 वर्ष उम्र की बालिकाएं लगातार पलायन और शोषण का शिकार हो रही है। प्रतिदिन इस तरह की बालिकाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। गरीबी, अशिक्षा और रोजगार के चलते या प्रलोभन में आकर बालिकाएं अपराध का शिकार हो रही है। यह सिर्फ पुलिस के लिए ही नहीं अपितु समाज के लिए भी चिंता का विषय है। मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का शिकार हो रही कम उम्र की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस ने जिले में सामुदायिक पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने सांझी जिम्मेदारी सांझे प्रयास की शुरुआत की है। पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों और जागरूक लोगो की मदद से इस सामाजिक बुराई और अपराध पर नियंत्रण की तैयारी कर ली है। बतौर वालेंटियर पुलिस के अभियान प्रयास से जुड़कर समाज को विसंगति से बचाना हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है।

जिले में बढ़ते नाबालिक बच्चो के पलायन एवं शोषण को रोकने के उद्देश्य से पुलिस कण्ट्रोल रूम बैतूल में पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर के साथ समाजसेवी संगठन, के साथ मिलकर एवं ऐसे लोग जो इस मिशन में काम करना चाहता है वह वालेंटियर के रूप में जुड़ सकेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे बच्चो का पलायन रोकना जो दुसरो के बहकावे में आकर या भटकाव का शिकार या अन्य कारण से घर से बिना बताए चले जाते हैँ एवं शोषण का शिकार होते हैँ। कार्यशाला में प्रयास अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए गए और उन सुझावो में चर्चा की गई की गई कि किस तरह बच्चों में आ रहे भटकाव जिसके कारण वे शोषण का शिकार हो जाते हैँ को पहचान कर पूरे जिले में प्राथमिक तौर पर स्थान चिन्हित कर उस स्थान की बच्चियों के मानसिक स्तर को समझना एवं उनमे आ रहे भटकाव को जानना हैँ एवं पुनर्वास करना हैँ।
अभियान को दिया गया प्रयास एक “एक कोशिश ” नाम, प्रेरणा दीदी कहलाएंगी वालेंटियर
एएसपी कमला जोशी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के मिशन को प्रयास एक कोशिश नाम दिया है ।जन सामान्य की ऐसी महिला जो बालिकाओं से हमेशा जुडी रहेगी एवं उन बच्चियों भटकाव से रोकेगी उन्हें *प्रेरणा दीदी* नाम दिया गया है।