Betul and MP Latest News

श्री विनायकम स्कूल ने बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से आयोजित किया पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विद्यार्थियों के पेरेंट्स को शिक्षा प्रणाली और विकास योजनाओं से कराया अवगत

✓श्री विनायकम स्कूल ने बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से आयोजित किया पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम
✓विद्यार्थियों के पेरेंट्स को शिक्षा प्रणाली और विकास योजनाओं से कराया अवगत
परिधि न्यूज बैतूल

विगत 22 वर्षों से संचालित श्री विनायकम स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माता-पिता को स्कूल की शिक्षा प्रणाली और बच्चों के समग्र विकास के लिए की जा रही योजनाओं से अवगत कराना है। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर संजय राठौर ने विद्यालय की नीतियों और बच्चों के समग्र विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री विनायकम स्कूल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित और समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल एक्टिविटी बेस्ड पाठ्यक्रम पर जोर देता है, जो अन्वेषण और संकल्पना को प्राथमिकता देता है।


डायरेक्टर श्री राठौर ने बताया कि स्कूल सुबह की सभा से शुरू होता है, जो धार्मिक जुड़ाव विकसित करते हैं। कक्षा 3-8 के छात्रों के लिए ज़ीरो पीरियड की नवीन संकल्पना है जिसमें विद्यार्थी वैल्यू बेस्ड शिक्षा, स्वास्थ्य और फिटनेस, अंग्रेजी मूल बातें, वैदिक मैथ्स, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान प्रयोगशाला कौशल सीखते हैं। कक्षा 1-8 के सभी छात्रों के लिए कला, नृत्य, स्वर संगीत और वाद्ययंत्र की कक्षाएं होती हैं। विद्यायलीन समस्त गतिविधियां सीबीएसई के मानकों के अनुसार व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाती है। माता-पिता को बताया गया कि स्कूल बच्चों के व्यवहार में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाता है और उन्हें समय प्रबंधन सिखाता है।


श्री संजय राठौर ने कहा कि स्कूल का मानना है कि बच्चों के सामने अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना जरूरी है, क्योंकि, बच्चे बड़ों से अपना व्यवहार सीखते हैं। स्कूल शैक्षणिक उत्कृष्टता, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन, डिजिटलाइस्ड एजुकेशन, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग एवं सोशल एंड इमोशनल लर्निंग (एसईएल) जैसी विभिन्न प्रभावी रणनीति अपनाता है। श्री विनायकम स्कूल द्वारा पालकों से भी शिक्षा अनुकूल वातावरण, होमवर्क की सतत निगरानी एवं स्कूल की समस्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बच्चों के मूल्यांकन और प्रगति की लगातार की जा रही निगरानी–


श्री विनायकम स्कूल में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए नियमित मूल्यांकन किया जाता है। स्कूल में साइक्लिक एवं मंथली टेस्ट, पीरियोडिक परीक्षण, टर्म एग्जाम्स, गतिविधियाँ और परियोजनाएँ, नोटबुक का काम और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रगति की निगरानी की जाती है। पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बताया कि परिवारों को अपने बच्चे की रुचियों, क्षमताओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में सहायता मिल सके। इसके अलावा, जब भी आवश्यकता हो, स्कूल परिवारों की सहायता के लिए विकासात्मक जांच और रेफरल की व्यवस्था करता है। स्कूल का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा और विकास में एक मजबूत नींव प्रदान करना है, जिससे उनकी सफलता की राह और भी स्पष्ट हो जाती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.