Betul and MP Latest News

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने डाला डेरा

जून माह का नही मिला वेतन तो काम बंद हड़ताल पर 107 स्थाई कर्मी

✓वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने डाला डेरा

✓जून माह का नही मिला वेतन तो काम बंद हड़ताल पर 107 स्थाई कर्मी

परिधि न्यूज़ बैतूल
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले जून माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी आज लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन यंत्री के चेंबर के सामने धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे कर्मियों का कहना है कि वे सभी लोक निर्माण विभाग बैतूल संभाग में बतौर स्थाई कर्मी पदस्थ है। जून माह का वेतन न मिलने से 107 कर्मियों के सामने आर्थिक संकट की स्तिथि निर्मित हो गई है।

कई बार स्थाई कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार भी लगाई लेकिन जब समस्या का निराकरण नही हुआ तो सभी कर्मचारी काम बंद कर आज 31 जुलाई को हड़ताल पर बैठ गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.