नगर पालिका कर रही है पत्रकारों की उपेक्षा,ताप्ती जन्म उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में नही की गई पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था
✓नगर पालिका कर रही है पत्रकारों की उपेक्षा,ताप्ती जन्म उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में नही की गई पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था
✓अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे पत्रकारों ने नही किया कवरेज
राजेश खड़से ,परिधि न्यूज मुलताई

नगर पालिका परिषद मुलताई द्वारा मां ताप्ती जन्म उत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसर में किया गया।जिसमें नगर के सम्माननीय पत्रकारों को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया गया था।

दोपहर एक बजे के निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा नहीं की गई।
रिमझिम हो रही बारिश में पत्रकार यहां वहां खड़े नजर आए।वही कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षद एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, जिनको कहने पर मंच संचालन करने वाले व्यक्ति के द्वारा पत्रकारों को बैठने के लिए आमंत्रित किया गया,लेकिन वहां कोई चेयर खाली नहीं दिखाई दी।अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे पत्रकार कार्यक्रम छोड़ कर चले गए। चर्चा है कि जब पत्रकारों को आमंत्रण देकर बुलाया गया था तो उनके बैठने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?