भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक में चुनावो में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सम्मानित

परिधि न्यूज शाहपुर
भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर के शक्तिकेन्द्र काटावाड़ी की कार्यसमिति की बैठक बुधवार को ग्राम पाठई मे सरपंच कमल उइके के निवास पर आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो नगर अध्यक्ष मयंक वर्मा ने की। बैठक मे सभी बूथ अध्यक्ष बूथ समिति के सदस्य एवं बूथ एजेंट एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

उपस्थित जनो ने भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।विधान सभा और लोकसभा चुनाव मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ जनो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।बूथ एजेंट का श्रीफल से स्वागत किया गया। राजनीतिक और बधाई प्रस्ताव का वाचन कर पारित किया गया।

सामूहिक रुप से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बुथ अध्यक्ष निशाना रमेश उइके, भक्तनढाना से लखन इवने, कालापानी से बगेश धुर्वे, संजू परते बाका, बस्तीराम काजले, जगदीश धुर्वे, गेड़ीढाना से फुलचंद भैय्या, नवकेलाल काकोड़िया, पंचम उइके,अनिल उइके, पवन धुर्वे,भूता शेलूकर भगत जी पन्ना प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

अंत मे शक्तिकेन्द्र प्रभारी निर्मल उइके के द्वारा सबका आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।