Betul and MP Latest News

बैतूल विधायक के प्रयासों से मजरे घोघरा डैम स्वीकृत

बजट में 8 करोड़ 34 लाख रुपये की मिली स्वीकृत 290 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई

✓बैतूल विधायक के प्रयासों से मजरे घोघरा डैम स्वीकृत
✓बजट में 8 करोड़ 34 लाख रुपये की मिली स्वीकृत
290 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई
परिधि न्यूज बैतूल

विधानसभा क्षेत्र बैतूल सहित समूचे जिले में सिंचाई सुविधायें बढ़ानें के लिए सतत प्रयास कर रहे बैतूल विधायक के विशेष प्रयासों से आठनेर विकासखण्ड में मजरेघोघरा जलाशय स्वीकृत हो गया है। 2024-25 के वार्षिक बजट में मजरे घोघरा टैंक निर्माण के लिए 8 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृत मिली है। मध्यम सिंचाई योजना के मजरे घोघरा जलाशय से 290 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से असिंचित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए मजरेघोघरा जलाशय स्वीकृत करनें की माॅग की गई थी। बैतूल विधायक की किसान हितैषी माॅग को गंभीरता से लेकर जल संसाधन मंत्री द्वारा उक्त जलाशय निर्माण की स्वीकृत देकर जलाशय निर्माण के लिए वार्षिक बजट में 8.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
किसानों की वर्षो पुरानी माॅग हुई पूरी
उल्लेखनीय है कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित मजरेघोघरा ग्राम के आसपास सिंचाई सुविधाए नहीं होनें से यहा के किसान सिर्फ बारिश में एक ही फसल खरीफ की खेती करते थे। यहा के किसानों द्वारा वर्षो से सिंचाई सुविधा के लिए डेम निर्माण की माॅग की जा रही थी। किसानों को सिंचाई सुविधा की सौगात देनें के लिए बैतूल विधायक द्वारा म.प्र के जल संसाधन मंत्री से मुलाकात कर मजरे घोघरा जलाशय की स्वीकृत के लिए सतत प्रयास किये गये। बैतूल विधायक के प्रयासों से मजरेघोघरा ग्राम सहित आसपास के किसानों की वर्षों पूर्व से की जा रही डेम स्वीकृत करानें की माॅग पूरी हो गई।मजरेघोघरा ग्राम के समीप स्थानीय नदी पर 8 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाल जलाशय से लगभग देढ़ सौ किसानों को 290 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.