पुलिस पहुंची हनुमान मंदिर,नदी नालों में भी खोजी प्रतिमा

✓पुलिस पहुंची हनुमान मंदिर,नदी नालों में भी खोजी प्रतिमा
परिधि न्यूज बैतूल
खेड़ी परतवाड़ा मार्ग पर क्षेत्र के प्रसिद्धि प्राप्त झरने वाले हनुमान मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों के द्वारा हनुमान जी की 11 किलो की पीतल की मूर्ति को चैनल गेट में लगे ताले को तोड़कर चुरा लिया। खबर को परिधि न्यूज ने प्रमुखता से जारी किया गया ।जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया, इधर राष्ट्रीय हिंदु सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवी ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर अपना विरोध जताया।खेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी भी पूरे स्टाप के साथ पहुंचे और आस पास नदी नालों में भी मूर्ति की खोज की लेकिन नही मिली। पुलिस चोर और मूर्ति की सरगर्मी से तलाश कर रही है।