Betul and MP Latest News

मंदिर से चोरी हुई बजरंगबली की प्रतिमा

✓ग्रामीणों ने कहा यह सनातनी विरोधियों की करतूत

✓ मंदिर से चोरी हुई बजरंगबली की प्रतिमा

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सावलीगढ़
अब तक मंदिरों में दान पेटी और भगवान के आभूषण चुराने की खबरे आपने सुनी होगी पर एक मंदिर से भगवान की मूर्ति चुराने का मामला सामने आया है। मंदिर से बजरंगबली की मूर्ति चोरी होने के बाद श्रद्धालुओ में आक्रोश है।

परतवाडा मार्ग पर स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर जो की क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है।इस मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा हमेशा उपद्रव कर मंदिर को नुकसान पहुंचाया जाता है, इसके पूर्व भी अज्ञात लोगो ने पत्थर की प्रतिमा को तोड़ दिया था, जिसका हिंदू संगठनों ने विरोध किया था और मंदिर में 11किलो पीतल से बनी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई लेकिन तीन माह बाद पुनः इस मंदिर से उपद्रवियो ने मंदिर की प्रतिमा को चुरा कर ली।मंदिर से प्रतिमा चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। हिंदू संगठन से जुड़े लोगो का कहना है यह सनातन विरोधी लोगो की करतूत हों सकती है फिलहाल प्रतिमा को आस पास खोजा जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.