Betul and MP Latest News

ताप्ती सरोवर हुआ अदृश्य , दंग रह गए लोग  मुलताई नगर में सुबह सुबह छाया घना कोहरा

✓ताप्ती सरोवर हुआ अदृश्य , दंग रह गए लोग  मुलताई नगर में सुबह सुबह छाया घना कोहरा…!

राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई 

पवित्र नगरी मुलताई कौतूहल नगरी भी है । विगत दिनों मां ताप्ती का जन्मोत्सव बड़ी ही भव्यता और धूमधाम से मनाया गया , वही आज नगर में बारिश के मौसम के बीच बुधवार सुबह घना कोहरा छा गया। इस घने कोहरे के कारण नगर के मध्य स्थित पवित्र ताप्ती सरोवर अदृश्य ही हो गया। कुछ लोगो ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते अचानक से यह मौसम दिखाई दिया। जो नगर में कोतुहल का विषय बन गया। सुबह छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत ही कम रही, जिससे की ज्यादा दूरी पर कुछ भी नही दिखाई दे रहा था।

नगर वासी पियूष बचले ने बताया की वे रोज की तरह सुबह ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करने पहुंचे थे। जहा पर घना कोहरा दिखाई दिया, जो की आश्चर्यजनक था। लोग इस तरह का आश्चर्य जनक दृश्य देखकर दंग रह गए ।पिछले 10 वर्षो में भी इस तरह का नजारा देखने को नहीं मिला ।इस तरह का मनोरम और अनोखा दृश्य देखकर सभी ने इसका आनंद उठाया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.