Betul and MP Latest News

PARIDHI BREAKING:सड़क पर पटक – पटक कर शराबी पिता ने कर दी चार साल के मासूम बेटे की हत्या

✓सड़क पर पटक – पटक कर शराबी पिता ने कर दी चार साल के मासूम बेटे की हत्या

✓आपसी विवाद से नाराज होकर बेटी को लेकर मायके  चली गई पत्नी, शराबी पिता ने गुस्से में बेटे को उतार दिया मौत के घाट

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सावलीगढ़

बैतूल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सेलगाव में आदिवासी द्वारा पति पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने का मामला अभी शांत भी नही हुआ कि सेलगांव से दो किलोमीटर दूर ग्राम सांवगा में 16जुलाई की रात ग्राम के मंगल लोखंडे ने अपने  चार वर्षीय पुत्र किसन की अकारण ही सड़क पर
बेरहमी से पटक पटक कर हत्या कर दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगल कोरकू की पत्नी दोनो के आपसी विवाद के कारण गांव छोड़कर चली गई वह अपने साथ बेटी को भी ले गई और बेटे किसन को पिता मंगल के पास ही छोड़ दिया था। ग्रामीण बताते है हत्यारा पिता हमेशा शराब पीकर पत्नी से भी झगड़ा करते रहता था। घटना की
खबर लगते ही खेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी घटना की रात ही सावंगा पहुंच गए थे।बच्चे के शव को जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए
भेजा गया है।

इनका कहना…

बेटे की हत्या कर पिता मंगल फरार है उसकी पत्नी को बुलवाया गया है। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा हत्यारे पिता की तलाश की जा रही है।

इरफान कुरैशी

चौकी प्रभारी, खेड़ी सावलीगढ़

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.