Betul and MP Latest News

आबकारी टीम की ताबड़तोड़ दबिश, 54 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जब्त

टाटा शोरूम के पास धराया माफिया, विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की 

Oplus_0
✓आबकारी टीम की ताबड़तोड़ दबिश, 54 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जब्त
✓टाटा शोरूम के पास धराया माफिया, विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की 
परिधि न्यूज बैतूल
आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई में अवैध मदिरा के धंधे का पर्दाफाश किया गया है। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमन सिंह चढार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, 13 जुलाई को ग्राम दनोरा में टाटा शोरूम (सर्विसिंग सेंटर) और विलेज वाटिका रेस्टोरेंट के पास से 6 पेटी देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी विवेक पिता रामनाथ बिहारे (उम्र 23 वर्ष, निवासी भीमपुर) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी यह मदिरा हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (MP 48 जेडए 1876) से परिवहन कर रहा था। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 54 लीटर है और इसकी अनुमानित कीमत 21 हजार रुपये है। इस कार्रवाई से जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
आरोपी पर सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज-
आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 (2000) की धारा 34(1)(क), 34(2), और 46 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक गौरव पाण्डेय, वृत प्रभारी बैतूल की अगुवाई में की गई। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र देवांगन, दिलीप भादे, आबकारी आरक्षक सत्येंद्र सिकरवार, अक्षय हूरडे, विनय मालवीय, कुसुम धुर्वे, पूजा शर्मा और नगर सैनिक जावेद खान का उल्लेखनीय योगदान रहा।
आगे भी जारी रहेगी सख्ती– 
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमन सिंह चढार ने बताया आरोपी के बयान के आधार पर अवैध मदिरा विक्रय कार्य में संलिप्त राहुल रायपुरे निवासी भीमपुर की तलाश जारी है। आबकारी विभाग अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान को और तेज करेगा ताकि जिले को अवैध मदिरा के कारोबार से मुक्त किया जा सके।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.