मनुस्मृति के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम , जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

✓मनुस्मृति के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम , जिला कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर/ राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई

जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मनुस्मृति के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमे मुख्य रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति पढ़ाने का जो निर्णय लिया गया वो और संवैधानिक और आपराधिक है।जिस समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया उसके सभी सदस्यों पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए।वही सभी सदस्यों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किए जाने की मांग के साथ मध्य प्रदेश में दलित एवं आदिवासी समाज की जमीनों पर काबिज दबंग लोगों हटाएं जाने की मांग के साथ ही दलित आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के दोषियों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही किए जाने, दलित एवं आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार को ध्यान में रखते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है।